फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager drowns while bathing in Gethiyahwa Nala.

Maharajganj News: गेठियहवां नाला में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

Sat, 03 Oct 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in Gethiyahwa Nala.
नहाते समय गहने पानी चला गया किशोर, साथ नहा रहे बच्चों परिजन को दी सूचना
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजन को सौंपा, बड़े भाई अनीश ने निकाला बाहर
निचलौल। थाना क्षेत्र में नारायणी नदी के किनारे गेठियहवां नाला में शुक्रवार सुबह नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को बाहर निकालकर सीएचसी निचलौल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया।
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी सुग्रीव प्रसाद परिवार के साथ बड़ेया गांव में रहकर राजगीर का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह उनका दूसरे नंबर का बेटा अनूप गांव के अन्य बच्चों के साथ नारायणी नदी के पास स्थित गेठियहवां नाला में नहाने गया था। नहाते समय अनूप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने के कारण उसे तत्काल मदद नहीं मिल सकी और वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन

बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे अनूप के बड़े भाई अनीश ने उसे पानी से बाहर निकाला और निजी वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मां गीता देवी, पिता सुग्रीव प्रसाद और बड़े भाई अनीश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम सीएचसी पहुंची थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनकी सहमति पर पंचायतनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed