{"_id":"64f1ca29f83c7c3791024925","slug":"teenager-dies-after-falling-into-drain-at-maharajganj-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाली में गिरकर किशोर की मौत, परिजन बोले- झटका आने की थी बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाली में गिरकर किशोर की मौत, परिजन बोले- झटका आने की थी बीमारी
Fri, 01 Sep 2023 04:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Sep 2023 04:55 PM IST
सार
चौकी प्रभारी यशवंत किर्णेंद्र चौधरी ने बताया कि परिवार के लोग बीमारी के कारण मौत होने की बात कह कर शव का अंतिम संस्कार कर दिए। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हसखोरी महुअवां में किशोर की नाली में गिरने से मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम हसखोरी महुअवां निवासी शिवम 14 कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम 8:30 बजे पिता को दुकान पर खाना देकर गांव में घूमने लगा। कमरुद्दीन के घर के पास अचानक नाली में गिर गया। रात होने पर मां रामरती देवी अपने छोटे बेटे सत्यम के साथ खोजते हुए दुकान पर पहुंची, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह मस्जिद जा रहे थे, तो उसको नाली में गिरा हुआ देखा। पिता अजीत गुप्ता ने बताया कि बचपन से शिवम को झटके की बीमारी थी। जिसका इलाज चल रहा था। चौकी प्रभारी यशवंत किर्णेंद्र चौधरी ने बताया कि परिवार के लोग बीमारी के कारण मौत होने की बात कह कर शव का अंतिम संस्कार कर दिए। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन