{"_id":"682249dbd57ad01dbc0d9afc","slug":"teen-bike-rider-collides-with-car-dies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149002-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार से टकराया बाइक सवार किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार से टकराया बाइक सवार किशोर, मौत
Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना अंतर्गत अड्डा-संपतिहा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर गजरही गैस एजेंसी के पास सोमवार को सुबह करीब नौ बजे कार से टकराकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, गजरही निवासी सिनोद का (16) वर्षीय पुत्र शिवा किसी काम से बाइक से गजरहा चौराहा पर गया था। काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। गैस एजेंसी के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक को देखकर चालक ने कार खड़ी कर दी थी। बावजूद इसके बाइक कार से टकरा गई।
सूचना पाकर परिजन तत्काल पहुंचे और गजरा के प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद पुलिस और परिजन निजी साधन से उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संपतिहा चौकी की पुलिस बाइक और कार को पुलिस चौकी पर ले गई। कार चालक को हिरासत में ले लिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। संपतिहा चौकी इंचार्ज जय हिंद के अनुसार, कानूनी औपचारिकता पूरी करके शव को कब्जे में ले लिया गया है।