फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Team of class 3rd in Kabaddi and 5th in Kho-Kho won

Maharajganj News: कबड्डी में तृतीय और खो-खो में पांचवीं की टीम विजयी

Sat, 08 Mar 2025 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Mar 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Team of class 3rd in Kabaddi and 5th in Kho-Kho won
निचलौल। क्षेत्र के भारत-नेपाल बाॅर्डर से सटे रॉयल माउंट स्कूल बहुआर कला में शनिवार को विश्व महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में कक्षा तीन की छात्राओं ने कबड्डी और पांचवीं की छात्राओं ने खो-खो में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को स्कूल के प्रबंधक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रबंधक नरेंद्र पटेल ने कहा कि विश्व महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनके उपलब्धियों के लिए मनाया जाता है। ऐसे में विद्यालय की छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, वाद-विवाद और वर्ड मीनिंग में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में कक्षा तीन की टीम कबड्डी में जबकि कक्षा पांचवीं की टीम खो खो और वर्ड मीनिंग में और कक्षा चतुर्थ की टीम वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीत हासिल की। इस दौरान छात्राओं को शिक्षा, खेलकूद सहित अन्य प्रतिभागी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य रुखसाना खातून ने की। इस अवसर पर मनीष कनौजिया, रागिनी, अंगिरा, प्रीति, चंदन, वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed