{"_id":"65e33d0f9432a7cda903b7e8","slug":"teachers-protested-by-wearing-black-bands-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-116982-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया
Sat, 02 Mar 2024 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के बैनर तले जिले में पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने शनिवार को काली पट्टी बांध कर विरोध किया। इसमें शिक्षकों ने उच्च शिक्षा विरोधी नीतियों व बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नारायण गोपाल ने कहा कि सरकार की तरफ से लगातार उच्च शिक्षा के अध्यापकों और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार की ओर से लागू नई उच्च शिक्षा नीति का भी विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न लंबित समस्याओं का निदान न होने पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। समस्याओं के निदान के प्रति शासन के उदासीन रवैया, बिना सरकारी सिम व डाटा की व्यवस्था किए जबरन थोपी जा रही है। संवाद