{"_id":"5b3faa9f4f1c1bc5248b4dab","slug":"teachers-less-in-model-school","type":"story","status":"publish","title_hn":" मॉडल स्कूल में भ्ाी शिक्षकों की है कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल में भ्ाी शिक्षकों की है कमी
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मॉडल स्कूल में शिक्षकों की कमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मॉडल स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। शिक्षक कम होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन इस विद्यालय में नहीं करा रहे हैं। इस बीच विभाग की ओर से तीन शिक्षकों को माडल विद्यालय से संबद्ध किया गया है।
पनियरा विकास खंड के कुआंचाप में माध्यमिक शिक्षा की ओर से मॉडल स्कूल बनवाया गया है। सभी सुविधाओं से लैस इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। इससे छात्रों की संख्या नहीं बढ़ रही है। स्कूल में कुल 7 प्रवक्ता, 10 सहायक अध्यापक, 5 परिचारक के अलावा दो लिपिक का पद स्वीकृत है। वर्तमान शिक्षा सत्र के लिए दूसरे विद्यालय के केवल तीन शिक्षकों को यहां से संबद्ध किया गया है। इन शिक्षकों में प्रभारी प्रधानाचार्य श्रवण सिंह को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊंटी खास, विनय कुमार आजाद को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनुआ और निर्मेश कुमार राम को जनता हायर सेकेंडरी स्कूल धानी के नाम शामिल हैं। स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य श्रवण सिंह ने बताया कि मॉडल स्कूल में कक्षा 6, 9 व 11 के लिए नामांकन शुरू है। लेकिन अब तक केवल कक्षा 9 में 33 छात्रों का नामांकन हुआ है। वहीं कक्षा 6 व 11 में एक भी नामांकन नहीं हुआ है। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को सेवानिवृत्त शिक्षकों के माध्यम से पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कक्षा 6, 9 और 11 में अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों व अभिभावकों के साथ बैठक कर स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।