फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM honors Rajesh, who was selected for the State Teacher Award.

Maharajganj News: शिक्षक राज्य पुरस्कार में चुने गए राजेश को डीएम ने किया सम्मानित

Thu, 03 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
DM honors Rajesh, who was selected for the State Teacher Award.
महराजगंज। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुने गए पूमावि के राजेश कुमार उपाध्याय को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलक्ट्रेट में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राजेश ने जनपद का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव, घुघुली के सहायक अध्यापक राजेश कुमार उपाध्याय का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु हुआ है। यह सम्मान आपके नवोन्मेषी प्रयासों, अथक परिश्रम और नौनिहालों के भविष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन

सम्मान कार्यक्रम में बीएसए सुरजीत कुमार सिंह बताया कि राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि नियुक्ति वर्ष 1992 में प्राथमिक विद्यालय बड़हरा, घुघली में हुई। वहीं से उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं समानता को अपनी प्राथमिकता बनाया। वर्ष 1993 में अभिभावकों से संपर्क एवं समाज के सहयोग से विद्यालय में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए गणवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2003 में पदोन्नति के बाद उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौमुखा में कार्य किया तथा वर्ष 2004 से 2010 तक संकुल प्रभारी का दायित्व निभाया। 2011 से वह बारीगांव पूमावि में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed