{"_id":"6a988d581d4f01f0cb0631f0","slug":"1025-cm-awas-units-will-be-constructed-in-the-district-at-a-cost-of-1230-crore-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1438429-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनपद में 12.30 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 1025 सीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनपद में 12.30 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 1025 सीएम आवास
विज्ञापन
वर्तमान वित्तीय वर्ष में सात माह शेष, पांच माह में ही मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य पूर्ण
402 पात्रों का इसी माह में किया गया चयन, एक सितंबर तक भेजी जाएगी 40 हजार की पहली किश्त
महराजगंज। ग्राम्य विकास अभिकरण ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य 1025 को हासिल कर लिया है। योजना के तहत 623 पात्रों के खाते में जुलाई में पहली किश्त भेज दी गई है और शेष 402 का भी चयन कर लिया गया है। इनके खाते में भी पहली किश्त 40 हजार रुपये जल्द ही भेज दी जाएगी। इस वित्तीय सत्र में जनपद ने महज 5 माह में ही लक्ष्य पूरा कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में जिले का लक्ष्य शासन स्तर से तय किया जाता है। जिसे ग्राम्य विकास अभिकरण वित्तीय वर्ष के भीतर आवास योजना के पात्रों का चयन करता है। योजना के तहत आदिवासी, दिव्यांग, वनटांगियां आदि को मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित कर पक्का मकान उपलब्ध कराया जाता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के अलग-अलग चयन मानक हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना की बात करें तो शासन की गाइडलाइन के अनुसार योजना का लाभ मुसहर, दिव्यांग, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा कच्चे मकान में रहने वाले गरीब परिवारों को दिया जाता है। मौजूदा वित्तीय सत्र में पहली बार सर्वाधिक 1025 आवास का लक्ष्य जिले के लिए तय किया गया था लेकिन ग्राम्य विकास अभिकरण महराजगंज ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सात माह शेष रहते हुए शतप्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की है। जनपद में 12.30 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री आवास योजना पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वाधिक लक्ष्य
मौजूदा वित्तीय सत्र में सर्वाधिक सीएम आवास का लक्ष्य जिले को मिला। इस बार कुल 1025 का लक्ष्य शासन से तय किया गया था। इसके सापेक्ष जुलाई 2026 में 623 और अगस्त 2026 में कुल 402 आवास योजना के पात्रों का चयन कर लिया गया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सूत्रों की माने तो अब तक अभी भी इतनी बड़ी संख्या में जनपद के लिए सीएम आवास योजना का लक्ष्य नहीं तय किया गया था। बीते सत्र 2025-26 में सिर्फ 158 मुख्यमंत्री आवास लक्ष्य जिले को मिला था। इनमें से सर्वाधिक 33 आवास पनियरा को दिए गए। अब तक सीएम आवास में मुसहर, दिव्यांग, अनुसूचित जाति, जनजाति को वरीयता मिलती थी लेकिन मौजूदा वित्तीय सत्र में जीरो पावर्टी के पात्रों को तरजीह दी गई है।
तीन किश्त में 1.20 लाख रुपये का अनुदान
मुख्यमंत्री आवास योजना के चिह्नित लाभार्थियों की जांच ग्राम्य विकास विभाग करता है। आवेदन के दस्तावेज और बैंक विवरण के सत्यापन के बाद अकाउंट में पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये भेजी जाती है। यह राशि पक्का मकान निर्माण की शुरुआत के लिए दी जाती है। इससे लाभार्थी को नींव और दीवार निर्माण का कार्य सुचारू रूप से शुरू करना रहता है। कार्य पूरा होने पर दूसरी किस्त 70 हजार रुपये छत ढलवाने के लिए दी जाती है। अंतिम किश्त के रूप में 10 हजार रुपये मकान के सफाई कार्य के लिए दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान भी किया जाता है।
वर्जन
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत इस बार जनपद को 1025 आवासों का लक्ष्य मिला था। इसे पूरा कर लिया गया है। 623 पात्रों के खाते में जुलाई में पहली किश्त भेजी गई। इस माह 402 का चयन कर लिया गया है। इनके खाते में भी पहली किश्त 40 हजार रुपये जल्द ही भेज दी जाएगी। इस बार जीरो पावर्टी के पात्रों को वरीयता दी गई है।
-रामदरश चौधरी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण, महराजगंज।
मुख्यमंत्री आवास सूची
2026-27
ब्लॉक- पात्र
- बृजमनगंज - 103
- धानी-19
- घुघली -26
- लक्ष्मीपुर -138
- महराजगंज - 31
- मिठौरा -104
- नौतनवा -83
- निचलौल -237
- पनियरा-64
- परतावल -54
- फरेंदा- 117
- सिसवा -49
( स्रोत- ग्राम्य विकास अभिकरण, महराजगंज)