फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   teachers founf absent

तीन शिक्षक नदारद, वेतन रोका

Thu, 20 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 20 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
teachers founf absent
निरीक्षण के दौरान बीएसए जगदीश शुक्ला ने छात्रों को पढ़ाया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सदर क्षेत्र के तमाम स्कूलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तमाम शिक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने 3 शिक्षकों का वेतन रोक दिया। मौके पर मिले शिक्षकों को पठन-पाठन व्यवस्था बेहतर बनाने और नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 

 सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमरुतिया पासी टोला, प्राथमिक विद्यालय अमरुतिया खास व प्राथमिक विद्यालय अमरुतियां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अमरुतिया पासी टोला में कार्यरत प्रधानाध्यापक कुमुदलता मिश्रा और सहायक अध्यापक पवन नायक उपस्थित मिले। सुनीता चौधरी एवं सुकन्या शर्मा अनुपस्थित मिली। बिना पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण दोनों का वेतन रोक दिया। साफ-सफाई का अभाव पाया गया। बीएसए ने साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन

 

प्राथमिक विद्यालय अमरुतिया खास में कार्यरत पुष्पलता प्रधानाध्यापक बिना अवकाश स्वीकृति गैरहाजिर मिलीं। उनका वेतन बाधित कर दिया गया। अन्य सहायक अध्यापिका संध्या वर्मा, ज्ञानती राय, मधु सिंह विद्यालय में मौजूद मिली। प्रतिमा सिंह बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर थी। विद्यालय में नामांकित 186 बच्चों में से 115 उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय अमरुतिया में प्रधानाध्यापक सतीश प्रसाद और शिक्षक पवन कुमार सिंह उपस्थित थे। वहीं मुकेश कुमार, समरपाल ब्लाक संसाधन केंद्र सदर पर गए थे। नामांकित 146 बच्चों में मात्र 66 उपस्थित मिले। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास हो रहा है। दायित्व के प्रति लापरवाह  शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed