फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   teachers couldnot tell table

पहाड़ा नहीं सुना पाईं तीन शिक्षिकाएं

Sat, 15 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
teachers couldnot tell table
बच्चों को पढ़ाता गेस्ट टीचर - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बीएसए जय प्रताप सिंह ने सदर ब्लाक के चौपरिया गांव में स्थित दोनों परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। शैक्षणिक वातावरण का अभाव पाया गया। तीन शिक्षिकाएं पहाड़ा नहीं सुना सकीं और उत्कृष्ट, उत्तम व उज्ज्वल भी नहीं लिख पाईं। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका समेत चार शिक्षिकाओं की स्थाई रूप से एक वेतन वृद्धि रोक दी है। चौपरिया द्वितीय पर अनुपस्थित मिलीं पांच शिक्षिकाओं का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


बीएसए के निरीक्षण में चौपरिया में प्रधानाध्यापिका शांति देवी तीन शिक्षिकाओं के साथ बैठकर आपसी चर्चा कर रही थीं। छात्र नामांकन भी बहुत कम था। प्रधानाध्यापिका तथा शिक्षिकाओं ने नामांकन बढ़ाने का कोई प्रयास नहीं किया। सभी अध्यापिकायें अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन पाई गईं। शिक्षिकाओं में पारंपरिक सामंजस्य की कमी पाई गई। निरीक्षण के समय पंजीकृत 75 बच्चों के सापेक्ष भौतिक रूप से मात्र 22 बच्चे उपस्थित रहे। छात्रों को शैक्षिक प्रगति असंतोषजनक पाये जाने के साथ ही शैक्षणिक वातावरण का अभाव पाया गया। निरीक्षण के दौरान बीएसए जयप्रताप सिंह ने मौजूद शिक्षिकाओं से 14,17 व 19 का पहाड़ा पूछने पर मौजूद पांच शिक्षिकाओं में से चार ने पहाड़ा नहीं सुना सकीं। 
विज्ञापन


शिक्षिका रमाकांती त्रिपाठी ने पहाड़ा सुना दिया। शिक्षिकाएं उत्कृष्ट, उत्तम व उज्ज्वल भी नहीं लिख पाईं। विद्यालय में मौजूद कक्षा पांच के छात्र सामान्य ज्ञान से संबंधित सवालों का जवाब नहीं दे पाए। विद्यालय में समय सारिणी भी नहीं मिली। बीएसए अध्यापिकाओं के प्रति काफी नाराजगी जताई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक शांति देवी, सहायक अध्यापक किरन, अनीता यादव, गीता सिंह व रमाकांती त्रिपाठी की एक वार्षिक वेतन वृद्धि स्थायी रूप से रोक दिया है। साथ ही छात्र नामांकन में वृद्धि के साथ छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। उन्होंने बच्चों में शैक्षणिक सुधार लाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से सटे चौपरिया प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के निरीक्षण में छह लोग बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए जयप्रताप सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक अर्चना त्रिपाठी, अर्पणा त्रिपाठी, शोभा मिश्रा, जुबैदा खातुन और रुचि खरे के अलावा रामचंदर प्रसाद अनुचर अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए जयप्रताप सिंह ने बताया कि इसी प्रकार के औचक निरीक्षण जिले भर के किसी भी विद्यालय का कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपने विद्यालय पर समय से उपस्थित हो कर शिक्षण कार्य सम्पादित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed