फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers and parents in Nokhonk

शिक्षकों और अभिभावकों में नोकझोंक

Tue, 25 Apr 2017 12:08 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers and parents in Nokhonk
शिक्षकों और अभिभावकों में नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को प्राथमिक विद्यालय अमरूतियां पासी टोला में करीब 11 बजे के बाद अचानक माहौल गर्म हो गया। कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से नोकझोंक करने लगे। यहां तैनात प्रधानाध्यापिका मामले को सुलझाने लगी तो उनसे भी तकरार शुरू हो गई। कुल मिलकार शिक्षक और अभिभावक के बीच हो रहे नोकझोंक को बच्चे देखते रहे। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। आरोप प्रत्यारोप के बीच किसी तरह मामला सुलझा। वहीं इस पूरे प्रकरण पर बीएसए ने जांच कर कडी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में करीब 11 बज रहे थे। प्राथमिक विद्यालय अमरूतियां पासी टोला में बच्चें पढने आए थे। अचानक एक बच्चा रोते हुए निकला। उसे किसी शिक्षक ने मार दिया था। बच्चा सीधे घर पहुंचा, इसके बाद दर्जन भर से अधिक अभिभावक स्कूल पहुंचे। सभी ने शिक्षकों से नोकझोंक करते हुए उनकी खामियों को गिनाना शुरू कर दिया। दोनो तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर खूब चला। बच्चे तमाशबीन बने रहे। स्कूल पर तैनात शिक्षकों की नजर में यह बवाल साजिशन कराया गया। वहीं अभिभावक शिक्षकों पर दायित्व के प्रति उदासीनता का आरोप मढ़ते हुए उनकी तमाम खामियों को गिनाया। करीब घंटेभर यह सब होता रहा। इतने में  प्रधानाध्यापिका ने मामले को शांत कराने की कोशिश की मगर उनसे भी मामला उलझ गया। सभी एक दूसरे पर आरोप मढ़ने लगे। बात बनता न देख प्रधानाध्यापिका ने बीएसए को पूरे प्रकरण से अवगत कराने की बात कही। थोड़ी देर बाद मामला अपने आप ही शांत हो गया। 
विज्ञापन

बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि स्कूल में इस तरह नोकझोक होना उचित नहीं है। इस प्रकरण की जांच कर कसूरवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed