फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tea harmful for children

महाराजगंज: बच्चों की सेहत के लिए चाय हानिकारक

Fri, 17 Feb 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
tea harmful for children
सिसवां नवीन गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई बच्चों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बच्चों की सेहत के लिए चाय हानिकारक साबित हो रही है। सदर के सिसवां नवीन गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच में सात बच्चे बीमार मिले। चार बच्चों में पोषण की कमी मिलने पर डॉक्टर ने बच्चों को चाय पीने से मना कर दिया है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम चिकित्सक प्रज्ञानंद सागर के नेतृत्व में सदर ब्लॉक के सिसवां नवीन गांव पहुंची। केंद्र पर कुल 216 बच्चे पंजीकृत थे। मौके पर 116 बच्चों की जांच हुई है। इसमें सात बच्चे बीमार मिले। एक बच्चे के दांत में परेशानी थी। दो बच्चों को आंख की परेशानी बताई गई। चार बच्चों में पोषण की कमी मिली है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को चाय पिलाने से उन्हें भूख नहीं लगती है। बच्चे दिन भर खेलते हैं। परिश्रम के अनुसार भोजन न करने से बच्चों में पोषण की कमी आ जाती है। इससे बच्चे कमजोर हो जाते हैं। बच्चों को फास्ट फूड खिलाने से भी बचना चाहिए। इससे बच्चों के लीवर व आंत में परेशानी हो सकती है। जांच के दौरान 30 बच्चों को आयरन की दवा दी गई। टीम में डॉ. छाया, एनएम दुर्गावती, चालक कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed