{"_id":"60297f0a8ebc3ee95b11f7cf","slug":"tb-maharajganj-news-gkp384771881","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी रोगियों की जांच में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी रोगियों की जांच में आएगी तेजी
विज्ञापन
टीबी रोगियों की जांच में आएगी तेजी
टू नाट मशीन से एक घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट, चार सीएचसी पर भेजी गई मशीन
एक दिन में एक मशीन से 12 लोगों की हो सकेगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। टीबी के रोगियों की पहचान और स्वस्थ होने की जानकारी अब जल्द मिल जाएगी। अब शासन द्वारा पनियरा, परतावल, सिसवा और निचलौल सीएचसी पर टू नाट मशीन भेजी गई है। इससे टीबी की जांच की रिपोर्ट एक घंटे में ही मिल जाएगी। पहले इसके लिए पांच से छह दिन का वक्त लगता था।
जिले के मंसूरगंज, परतावल, सिसवा और निचलौल सीएचसी में शासन द्वारा भेजी गईं मशीनों को लगवा दिया गया है। जल्द ही इन मशीनों से मरीजों की जांच शुरू हो जाएगी। इस मशीन में खास बात यह है कि यह दो सैंपल की जांच एक बार करती है। जिससे रिपोर्ट दो लोगों की एक साथ मिलेगी।
जिला कार्यक्रम समन्वयक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सीबीनाट मशीन से टीबी के मरीजों की जांच की जाती है। इसके अलावा लक्ष्मीपुर, फरेन्दा में पहले ही टू नाट मशीन से मरीजों की जांच की जाती थी। अब शासन द्वारा पनियरा, परतावल, सिसवा और निचलौल ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों में नई मशीन भेजी गई है। इससे टीबी रोगियों की जांच आसानी से हो जाएगी। मशीनों को लगवा भी दिया गया है।
विज्ञापन
----------
एक घंटे में मिलेगी जांच रिपोर्ट
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि टू नाट मशीन से एक घंटे में मरीजों को जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। अभी तक ब्लॉक से मरीजों का सैंपल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाता था। जिसमें रिपोर्ट आने में 5 से 6 दिन का समय लगता था। अब मरीजों को एक घंटे में ही रिपोर्ट मिल सकेगी।
------------
बीमारी की स्थिति की होगी जानकारी
टू नाट मशीन से जांच में टीबी रोगियों की बीमारी की स्थिति की सही जानकारी होगी। कभी कभी ऐसा होता है कि मरीज बीच में दवा बंद कर देते हैं। जिससे बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ने लगती है और पता ही नहीं चलता है। ऐसे में मशीन की जांच से यह सब कुछ जानकारी हो सकेगी। सामान्य एवं गंभीर स्थिति के बारे में भी मशीन बताएगी। जिससे मरीज को इलाज करने में सुविधा होगी।
--------------
फैक्ट फाइल
1725 मरीज हैं जिले में टीबी के
-जिन चार ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्रों में मशीन लगी है वहां हैं 710 मरीज
- टू नाट मशीन से एक दिन में 12 जांच होगी