{"_id":"6acd4e46a6d0b69ae407fb8e","slug":"syed-iftekhar-anjum-under-16-cricket-tournament-is-going-on-in-the-playground-of-nautanwa-inter-college-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-187010-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिहार ने गोरखपुर की टीम को 59 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिहार ने गोरखपुर की टीम को 59 रनों से हराया
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे सैय्यद इफ्तेखार अंजुम अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को एबीसी क्रिकेट एकेडमी बिहार बुजुर्ग ने एनएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर की टीम को 59 रनों से हराया।
बिहार बुजुर्ग की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 30 ओवर के मैच में बिहार बुजुर्ग की टीम 28.5 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बिहार बुजुर्ग के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ ने सर्वाधिक 51 रन व आर्यांशु जायसवाल ने 26 रनों का योगदान दिया।
गोरखपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवपाल ने 4 शिवांश नायक 3 व उत्कर्ष यादव ने 2 विकेट लिए। वहीं 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की पूरी टीम 25.3 ओवर में महज 94 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। गोरखपुर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य शर्मा ने 30 व विकास चौधरी ने 26 एवं आदित्य विश्वकर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब सुलभ कुमार गौड़ को दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर करीम खान, राहुल त्रिपाठी, सुन्दर त्रिपाठी, दिनेश यादव, विकास यादव, मोहम्मद अफजाल, मोहम्मद इकबाल, कार्यालय अधीक्षक अशोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।