{"_id":"67aa50ee4ffade29cf01a2be","slug":"swachh-vasant-abhiyan-will-make-the-festival-of-colors-special-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142349-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वच्छ वसंत अभियान रंगों के त्योहार को बनाएगाा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वच्छ वसंत अभियान रंगों के त्योहार को बनाएगाा खास
Tue, 11 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 14 मार्च को रंगों का त्योहार इस बार वसंत के रंगों से ओतप्रोत होगा। इस बार की होली नगर विकास विभाग के सौजन्य से खास बनने जा रही है। उड़ते अबीर-गुलाल के बीच लोग सफाई और सुंदरता के महत्व से परिचित होंगे।
जगह-जगह प्रतियोगिता होगी और स्वच्छता और सुंदरीकरण के लिए बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कार मिलेगा। विभागीय निर्देश पर नगर पालिका परिषद महराजगंज ने अभियान शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। 14 फरवरी से 14 मार्च तक स्वच्छ बसंत अभियान प्रभावी रहेगा।
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने स्वच्छ वसंत अभियान शुरू किया है। एक माह तक चलने वाले अभियान में स्वच्छता व सुंदरता पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वार्ड में स्वच्छता व सुंदरीकरण का उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। नगर पालिका स्वच्छ भारत मिशन सह प्रभारी ऋषभ दुबे ने बताया कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ वसंत अभियान चलना है।
विज्ञापन
इसमें आवासीय सोसाइटी, कॉलेज, घरों, रेंट गार्डन, टेरेस गार्डन, पार्कों का सुंदरीकरण और कंपोस्टिंग का काम कराया जाएगा। स्वच्छता को बढ़ावा देने व प्लास्टिक कचरे को कम करने, नागरिकों को स्वच्छता और सुंदरीकरण के बारे में जागरूक किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नागरिकों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता और सुंदरीकरण के लिए किए गए कार्य की फोटो व वीडियो बनाकर नगर पालिका के सोशल प्लेटफार्म पर अपलोड करनी होगी। तस्वीरें व वीडियो नगर पालिका से विकास विभाग को भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्कृष्ट नागरिकों को विभाग सम्मानित करेगा।
स्वच्छ भारत मिशन से लोगों को जोड़ने के लिए नगर विकास विभाग ने स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के लिए निर्देश दिया है जो 14 मार्च होली तक इसे प्रभावी रखा जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
-आलोक कुमार मिश्रा, ईओ, नगरपालिका परिषद महराजगंज