फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   svarn vyavasaayee se 55 hajaar samet aabhooshan kee loot

स्वर्ण व्यवसायी से 55 हजार समेत आभूषण की लूट

Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
svarn vyavasaayee se 55 hajaar samet aabhooshan kee loot
स्वर्ण व्यवसायी से 55 हजार समेत आभूषण की लूट
विज्ञापन

फरेंदा(महराजगंज)। पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के बड़हरा कन्हई स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से 55 हजार रुपये समेत आभूषण लूट लिया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए हैं।

पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा के इटहिया निवासी सुर्य नरायन वर्मा उर्फ लारी वर्मा की रानीपुर चैराहे पर आभूषण की दुकान है। गांव में भी फेरी कर आभूषण बेच ते हैं। शनिवार को किसी ने फोन करके सामान खरीदने के लिए बुलाया। उस सामान देने के बाद रानीपुर लौट रहे थे। गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि कब्रिस्तान के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और धक्का मारकर गिरा दिया। दो बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को कब्रिस्तान की दीवार में दबा दिया। दो अन्य बदमाशों ने बाइक की डिकी तोड़कर कपड़े के झोले में रखा 55 हजार रुपए व करीब साढ़े छह लाख रुपये के नए व पुराने जेवर लेकर फरार हो गए। व्यवसायी के शोर मचाने के बाद लोग एकत्र हुए और पुलिस को दी। सूचना के बाद सीओ सुनील दत्त दूबे, प्रभारी निरीक्षक पुरंदपुर आशुतोष सिंह, फरेंदा गिरिजेश उपाध्याय सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर जांच हो रही है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed