फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suspicious persons, objects and vehicles were checked

Maharajganj News: संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की जांच की गई

Mon, 17 Mar 2025 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Mar 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Suspicious persons, objects and vehicles were checked
महराजगंज। जनपद में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। एएसपी आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना और चौकी प्रभारियों ने बैंकों और उनके आसपास सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र में स्थित सभी बैंकों, पोस्ट ऑफिस, ग्राहक सेवा केंद्र, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सर्राफा बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की। एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के क्रम में पुलिस ने बैंकों में लगे अलार्म और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जांच की, यह सुनिश्चित करने के लिए कि ये सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया। इसके अलावा, बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को परिसर से बाहर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिस ने संदिग्धों को चिह्नित करते हुए बैरियर लगाकर बाइक सवारों और अन्य वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान जो लोग वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके तो चालान किया गया। इसके साथ ही बिना नंबर और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed