{"_id":"67f4282d4ebc4a4b45019a01","slug":"survey-of-houses-and-shops-falling-within-the-purview-of-the-highway-is-being-done-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146418-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईवे के दायरे में आने वाले मकान, दुकानों का हो रहा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईवे के दायरे में आने वाले मकान, दुकानों का हो रहा सर्वे
विज्ञापन
महराजगंज। शहर से लेकर ठूठीबारी तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के चलते प्रभावित क्षेत्रों में मकानों, दुकानों और अन्य परिसंपत्तियों का सर्वे और मूल्यांकन का काम जारी है। इस हाईवे की जद में 15 गांव की जमीन, भवन आ रही है। सर्वे 23 अप्रैल तक चलेगा।
अब तक लोहरौली, गड़ौरा, पाली उर्फ हनुमानगंज, भरवलिया, निचलौल, सिरौली, भरोहिया और जगदौर जैसे गांवों में सर्वे हो चुका है। भूमि अध्याप्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे कार्य में सावधानी बरती जा रही है। दूसरी ओर मिठौरा, सिंदुरिया, धनेवा-धनेई, चिउरहा मऊपाकड़, हरिहरपुर, मुंडेरा कला और ठूठीबारी जैसे गांवों में सर्वे का कार्य अभी शेष है।
अधिकारियों ने बताया कि सर्वे के बाद प्रत्येक संपत्ति का बाजार मूल्य तय कर संबंधित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। भूमि अध्याप्ति अधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि हाईवे निर्माण के दायरे में आने वाले सभी मकानों और दुकानों का मूल्यांकन के लिए सर्वे प्रक्रिया चल रही है। संवाद