फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surveillance cell recovers 121 lost mobile phones

Maharajganj News: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 121 खोए मोबाइल फोन

Wed, 31 Dec 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Surveillance cell recovers 121 lost mobile phones
बरामद मोबाइल की कीमत 26.33 लाख रुपये
विज्ञापन


महराजगंज। जिले में पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न इलाकों से गुम या चोरी हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 26.33 लाख रुपये है। सभी फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए।



एसपी सोमेन्द्र मीणा ने कहा कि पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी मदद से उसे ट्रैक किया जा सके। सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस तकनीक से ऐसे मामलों में तेजी से काम हो रहा है। इससे न केवल संपत्ति वापस मिल रही है बल्कि अपराधियों पर भी अंकुश लग रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल बरामद कर पीड़ित को किया सुपुर्द

निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स की पुलिस मंगलवार को मोबाइल बरामद कर सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, थाना क्षेत्र के लेदी निवासी भोला की मोबाइल खो गया था। उसकी शिकायत मिलने पर गठित टीम ने मोबाइल बरामद करने के बाद भोला को सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed