फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Superintendent of Police changed the areas of work of 15 sub-inspectors

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने 15 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले

Wed, 28 Jan 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police changed the areas of work of 15 sub-inspectors
महराजगंज। जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी सोमेन्द्र मीणा ने मंगलवार को चौकी प्रभारियों के स्थानांतरण किए हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जारी सूची में 15 उपनिरीक्षकों समेत एक हेड कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को चौकी प्रभारी जखिरा थाना घुघली से पुलिस लाइन भेजा गया है। भूपेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी बहुआर थाना निचलौल से जखिरा थाना घुघली में स्थानांतरित किया गया। इसी तरह दीपक सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बहुआर थाना निचलौल बनाए गए हैं। उमाकांत सरोज को चौकी प्रभारी सिसवां थाना कोठीभार से थाना ठूठीबारी में तैनात किया गया। दिव्यप्रकाश मौर्य थाना ठूठीबारी से चौकी प्रभारी सिसवां थाना कोठीभार पहुंचे हैं। वहीं प्रणव ओझा थाना ठूठीबारी से थाना पनियरा, ज्योति राय पनियरा, रामरतन यादव थाना पनियरा से चौकी प्रभारी अड्डा बाजार थाना नौतनवा में स्थानांतरित हुए।
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार चौकी प्रभारी अड्डा बाजार से पुलिस लाइन, धनश्याम यादव चौकी प्रभारी मिटौली से थाना परसामलिक, यदुवीर यादव थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी मिटौली थाना मिटौली गए हैं। होसिला प्रसाद चौकी प्रभारी जोगियाबारी थाना कोल्हुई से पुलिस लाइन, पंकज सिंह थाना चौक से चौकी प्रभारी जोगियाबारी थाना कोल्हुई, मायाराम थाना पनियरा में तैनात किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed