फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sunil got first place and Akash got second place in the marathon.

Maharajganj News: मैराथन में सुनील प्रथम व आकाश को मिला दूसरा स्थान

Thu, 05 Feb 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sunil got first place and Akash got second place in the marathon.
केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन का किया आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने अपने नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन के चौथे संस्करण का आयोजन किया। यह मैराथन सुबह 7 बजे अस्पताल परिसर से शुरू होकर सक्सेना चौक तक से वापस अस्पताल परिसर में पूरा हुआ।
पुरुष वर्ग में सीमा सुरक्षा बल के सुनील ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय व प्रदीप प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में नागेन्द्र प्रथम, रोहित द्वितीय और आयुष यादव तृतीय रहे। महिलाओं में बंदना कुशवाहा, बंदना गुप्ता तथा निशा ने स्थान हासिल किया। अन्य श्रेणियों में ऋषिकेश, शंकर, सतीश, यथार्थ, रुद्र प्रताप और डॉ. अशोक को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी जेपी त्रिपाठी ने मशाल जलाकर व हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। केएमसी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा चिकित्सा सुविधाओं में हो रहे नवाचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष स्थापना दिवस पर मैराथन का आयोजन किया जाता है। मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीन प्रो. डॉ. संकल्प द्विवेदी, सीईओ डॉ. एसएम रफीक, मुख्य वित्ताधिकारी पवन शर्मा, सीमा, जितेन्द्र कुमार, डॉ. धनंजय कुशवाहा, डॉ. देव चंद, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed