{"_id":"6ab58f837d2c48c8890b5e79","slug":"suit-fabrics-and-sarees-found-in-two-sacks-at-the-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-185813-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीमा पर दो बोरियों में मिले सूट के कपड़े और साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीमा पर दो बोरियों में मिले सूट के कपड़े और साड़ियां
Fri, 25 Sep 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
- सीमा पर शीतलापुर चौकी क्षेत्र के धमउर गांव के समीप बरामद
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार को शीतलापुर चौकी क्षेत्र के धमउर गांव के समीप सीमा स्तंभ संख्या 501 के पास पुलिस ने लावारिस हालत में रखी दो बोरियों से 31 सूट के कपड़े और 39 साड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान दो संदिग्ध बोरियां दिखाई दीं। तलाशी लेने पर उनमें कपड़े मिले। आसपास पूछताछ करने पर सामान का कोई मालिक नहीं मिला। पुलिस बरामद कपड़ों के स्रोत और उन्हें सीमा क्षेत्र में रखने के उद्देश्य का पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।