फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sugarcane committee and Nagar Panchayat face to face for 10 decimal land

Maharajganj News: 10 डिस्मिल जमीन के लिए गन्ना समिति व नगर पंचायत आमने-सामने

Sun, 24 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee and Nagar Panchayat face to face for 10 decimal land
-नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुघली। गन्ना समिति घुघली की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के चारों तरफ पिलर लगवाकर गेट बनवाया जा रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्माण कार्य रोकवाने का प्रयास किया फिर भी गन्ना समिति ने कार्य नहीं रोका। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पिलर रोकवाने व सीमांकन कराने को कहा। उपजिलाधिकारी सदर नायब तहसीलदार को जमीन की पैमाइश करने के लिए कहा।
शनिवार को नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव, कानूनगो मदन गोपाल व लेखपाल एनुल्हक टीम के साथ केन यूनियन के बगल से जाने वाले सात कड़ी रास्ते की पैमाइश शुरू की। इस पर केन यूनियन के अधिकारी भड़क गए और आपत्ति करने लगे। दोनों विभागों आमने सामने देख उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने शनिवार को राजस्व की टीम के साथ केन यूनियन के जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव व केन यूनियन सचिव डाक्टर प्रेम नारायण के मौजूदगी में पैमाइश करवाया। नगर पंचायत की सड़क केन यूनियन के परिसर में सात कड़ी अंदर तक पहुंची। जिस पर केन यूनियन के अधिकारियों ने मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


गन्ना समिति का 10 डिस्मिल जमीन कम है
सचिव डाॅ. प्रेम नारायण पांडेय ने नगर पंचायत व राजस्व कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गन्ना परिसर का अराजी सं 1142 व रकवा 0.0400 हेक्टेयर व आराजी संख्या 1143 रकवा 0.3280 हेक्टेयर में स्थित सहकारी गन्ना समिति की बिल्डिंग व परिसर है। जिसमे मौजूदा समय में उपजिलाधिकारी के मौजूदगी में परिसर की पैमाइश की गई तो मौके पर भूमि का क्षेत्रफल 81 डिस्मिल पाया गया। जबकि 91 डिस्मिल होना चाहिए। गन्ना समिति का 10 डिस्मिल जमीन कम है। वर्तमान समय में की गई परिसर की पैमाइश से गन्ना समिति के अधिकारी सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी
उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार कहा कि दोनो लोगों के आपसी सहमति के आधार पर परिसर की पैमाइश हुई है। गन्ना समिति का कहना है की हमारा 10 डिस्मिल जमीन कम है। जबकि नगर पंचायत कहना है कि हमारा 29 डिस्मिल चाहिए जो गन्ना समिति अतिक्रमण कर पिलर लगवा रही है। जब गन्ना समिति का जमीन कम है तो उनकी भी सुनी जाएगी, लेकिन अतिक्रमण है उनको हटाना पड़ेगा। जब वह अपना पक्ष रखेंगे तो उनकी भी सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed