फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Subhaspa's social harmony mega rally on 15th

Maharajganj News: सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली 15 को

Wed, 11 Mar 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa's social harmony mega rally on 15th
महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले 15 मार्च को धनेवा-धनेई में सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली पार्टी के सामाजिक एकता और समरसता के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन



मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों पर चर्चा कर विभिन्न पहलुओं पर योजना बनाई। बैठक में रैली के प्रभारी जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय सचिव, जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर, राहुल राजभर सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर होंगे। वे इस जनसभा के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे। यह रैली जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, धनेवा धनेई में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed