{"_id":"65db4655f2102d85830a89e7","slug":"students-will-learn-about-space-through-young-scientist-program-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116582-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवा विज्ञानी कार्यक्रम के जरिए अंतरिक्ष के बारे में जानेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवा विज्ञानी कार्यक्रम के जरिए अंतरिक्ष के बारे में जानेंगे विद्यार्थी
Sun, 25 Feb 2024 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 Feb 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से कक्षा नौ के विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीकी की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम 'युवा विज्ञानी' शुरू किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। चयन होने के बाद विद्यार्थी को प्रशिक्षण की सुविधा मुफ्त मिलेगी।
जीएसवीएस इंटर कॉलेज महराजगंज के प्रवक्ता विज्ञान संचारक अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि 'युवा विज्ञानी' कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है, 20 मार्च तक चलेगा। इसमें चयनित होने वाले छात्रों को सरकारी खर्चे पर इसरो की ओर से विभिन्न इसरो केंद्र देहरादून, श्रीहरिकोटा, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, अहमदाबाद, शिलांग आदि जगहों पर दो सप्ताह का आवासीय युवा विज्ञानी कार्यक्रम चलाया जाएगा। कक्षा आठ में ग्रामीण परिवेश में अध्ययनरत विद्यार्थी, विज्ञान मेले, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, स्काउट, एनसीसी व खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए वरीयता दी जाएगी।
इसरो ने इस कार्यक्रम के माध्यम से विज्ञान, तकनीकि, इंजीनियरिंग व गणित में प्रवीणता हासिल करने के लिए बच्चों को आवासीय कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। एक जनवरी 2024 को कक्षा नौ में पढ़ने वाले छात्र ही इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कब क्या होगा, एक नजर में
-पंजीकरण समाप्ति तिथि 20, मार्च
-प्रथम चयन सूची का प्रकाशन 28 मार्च
-दूसरी चयन सूची का प्रकाशन (पहली सूची में रिक्ति के कारण) चार अप्रैल
-संबंधित इसरो केंद्रों में चयनित छात्रों द्वारा रिपोर्टिंग 12 मई
-छात्र के पंजीकृत ईमेल के माध्यम से सूचना
-संबंधित केंद्र से चयनित छात्रों के लिए भेजने की तिथि 25 मई