फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students protest in Butwal, clash with police

बुटवल में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Mon, 07 Feb 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students protest in Butwal, clash with police
नेपाल के बुटवल में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : MAHARAJGANJ
बुटवल में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल में रुपनदेही जिले के बुटवल में सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें कुछ छात्र घायल हो गए।
अनूसावू के केंद्रीय उपाध्यक्ष यम पांडेय ने बताया कि घटना में करीब छह छात्र घायल हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों का बढ़ा मूल्य वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अचानक हस्तक्षेप किया और मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने छात्रों पर लाठियां बरसाईं, जिसमें बाल कृष्ण पांडे, शेष कांत पोखरेल, बुटवल नगर अध्यक्ष रोशन घिमिरे, कृष्णा पौडेल, गुन बहादुर श्रेष्ठ और अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जबकि छात्र विरोध करने के लिए गुब्बारे उड़ा रहे थे। बुटवल एरिया पुलिस कार्यालय के प्रमुख ठाक बहादुर केसी ने बताया कि कोई झड़प नहीं हुई है। प्रदर्शन के कारण कार्यालय का समय प्रभावित होने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। छात्रों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed