फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strict action will be taken against negligence in the quality of road widening work.

Maharajganj News: सड़क चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

Sat, 06 Jun 2026 03:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against negligence in the quality of road widening work.
महराजगंज। पकड़ी से खुटहां होकर पनियरा क्षेत्र में बेलटिकरा के रोहुआघाट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का बृहस्पतिवार की शाम अधीक्षण अभियंता गोरखपुर अशोक वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सड़क पर डाली गई गिट्टी की मोटाई को भी खोदवा कर देखा। यह सड़क 20.5 किमी लंबी है। इसके चौड़ीकरण की लागत लगभग 66 करोड़ रुपये खर्च किए जाने है। यह सड़क आगे आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर तक जाती है। इसका चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को महराजगंज जिला मुख्यालय और गोरखपुर आने-जाने में काफी सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता रोमित रंजन गुप्ता, नवनीत, बीडी यादव, अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता, केके दुबे, संदीप इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed