फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Storm and rain became a disaster, electricity remained off in Adda Bazaar the entire night.

Maharajganj News: आंधी-बारिश बनी आफत, अड्डा बाजार में पूरी रात गुल रही बिजली

Wed, 06 May 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain became a disaster, electricity remained off in Adda Bazaar the entire night.
शीशमहल में आंधी तूफान से गिरा बिजली का पोल। 
सोमवार को दोपहर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण गिर गए थे बिजली के खंभे और पेड़
विज्ञापन

अड्डा बाजार और परसामलिक में पूरी रात बाधित रही बिजली आपूर्ति
महराजगंज। सोमवार को दोपहर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव के साथ पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम के बदले मिजाज की वजह से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई जगह आपूर्ति रात 12 बजे बहाल हो सकी जबकि अड्डा बाजार और परसामलिक के लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। मंगलवार की शाम आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं बृजमनगंज, नौतनवा और ठूठीबारी के सैकड़ों गांवों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश के कारण घंटाघर चौक पर स्थापित 250 केवी ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इसके कारण पूरी रात आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही अवर अभियंता विद्युत मनीष प्रजापति मौके पर पहुंचे। किसी तरह मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति बहाल हुई। वहीं उनकी देखरेख में कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने का प्रयास करते रहे। अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने बताया कि मौसम की खराबी और तड़क-गरज के कारण कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर जलने और पेड़ आदि तारों पर ही गिरने से फाल्ट होने की समस्या खड़ी हो गई थी। कुछ स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था से विद्युत आपूर्ति बहाल किया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

परसामलिक में करीब 20 घंटे गुल रही बिजली

परसामलिक। सोनौली विद्युत उपकेंद्र के भगवानपुर फीडर अंतर्गत शीशमहल व पेड़ारी चौराहे के पास आंधी से पेड़ गिरने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। इससे दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के बेलभार, मनिकौरा, सेखुआनी, शंकरपुर, ब्रह्मस्थान, शिवपुरी, परसा, शीशमहल, कल्याणपुर, परसहवा आदि गांवों में बीस घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ रहा है। क्षेत्र के राज अग्रहरि, कमलेश, संजय, गौरीशंकर, संदीप, मेहताब आलम, मनोज, विनोद, राम अजोर, रामनाथ इत्यादि ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से मोबाइल फोन जैसे जरूरी उपकरण को चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




होर्डिंग टूटकर गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त
बृजमनगंज। करीब 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने व्यापक तबाही मचाई। आंधी के कारण कई बिजली के खंभे गिर गए, बड़े पेड़ धराशाई हो गए, दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। होर्डिंग टूटकर गिर गए। नगर पंचायत बृजमनगंज के बैरियर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की ओर से लगाया गया कॉमर्शियल होर्डिंग टूट गया, जिससे वहां रखी कुर्सियां और दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। नगर पंचायत बृजमनगंज का लगा होर्डिंग भी तेज आंधी में गिरकर ध्वस्त हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही को लेकर सवाल उठे हैं क्योंकि इतनी बड़ी होर्डिंग की मजबूती संदिग्ध है। हालांकि इस घटना में जानमाल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन खतरा उत्पन्न हो सकता था। धुलाई सेंटर की दुकान और स्वागत गेट पर पेड़ गिरने से भी भारी क्षति हुई। संवाद
आंधी-बरसात के चलते 13 गांवों की विद्युत आपूर्ति 28 घंटे बाद बहाल

अड्डा बाजार। आंधी-बरसात से क्षतिग्रस्त हुए बिजली के तार पोल सोमवार की रात तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाए। इसके चलते 13 गांवों में बिजली गुल रही। मंगलवार को तार-पोल ठीक करके शाम तक 28 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। जानकारी के अनुसार, आंधी के चलते बरवा खुर्द बुढ़िया माई स्थान के पास पोल गिर गया था। देर रात गिरे बिजली के पोल से तार निकालकर अन्य गांवों को बिजली की सप्लाई दे दी गई, परंतु गजरहां, गजरहीं, बनवाटारी, पड़रहवा, पिपरहिया, परसौनी कला, महुआरी आंशिक, मुड़ेहरा बाजार, बरवांखुर्द गांवों में बिजली बाधित रही। इसके अलावा तार गिर जाने के नाते चौतरवां, आराजी महुअवा, खरगबरवां और बिहार की बिजली गुल रही। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि जितना भी संभव हो सका उसी दिन मरम्मत करवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। वहीं शेष गांवों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति की गई है। संवाद

10 घंटे बाधित रही बिजली, 70 गांवों में फैला रहा अंधेरा

ठूठीबारी। तेज-आंधी तूफान की चपेट में आने से सोमवार की दोपहर से ही ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र से दी जाने वाली बिजली सप्लाई 10 घंटे तक बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियां बढ़ गई। वहीं रात के 11 बजे बिजली कर्मियों ने रात के अंधेरे में कड़ी मेहनत करते हुए फाल्ट खोज कर ठीक किया तब जाकर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत क्षेत्र के 70 गांवों में सुचारू रूप से बिजली सप्लाई देने के लिए मनिकापुर, परसामलिक, ठूठीबारी तीन फीडर बनाया गया है जिससे 70 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे तेज आंधी तूफान बारिश के दौरान विद्युत उपकेंद्र से दी जाने वाली सप्लाई बाधित हो गया, जिससे क्षेत्र के 70 गांव में अंधेरा फैला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed