{"_id":"67686468200e35dc9004e0ea","slug":"stolen-pickup-recovered-accused-child-molester-caught-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138780-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चोरी गया पिकअप बरामद आरोपी बाल अपचारी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चोरी गया पिकअप बरामद आरोपी बाल अपचारी पकड़ा गया
Mon, 23 Dec 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। सिंदुरिया में शिकार रोड पर स्थित शराब की भट्टी के पास खड़ी पिकअप बुधवार की रात में चोरी कर ली गई थी। मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर खोजबीन में जुट गई थी। रविवार को सिंदुरिया पुलिस ने बरामद कर आरोपी बाल अपचारी को पकड़ लिया।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेगवां निवासी अजीत अपना पिकअप बुधवार की रात में सिंदुरिया में शिकारपुर रोड पर शराब भट्टी के पास खड़ाकर घर चले गए। अगले दिन पहुंचे तो पिकअप नहीं था। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने पिकअप की खोजबीन शुरू करा दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाल अपचारी को पिकअप के साथ भागाटार तिराहे से पकड़कर लिया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, पिकअप वाहन स्वामी के सुपुर्द कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।