{"_id":"6786c4e22bca7fcd1f0756fc","slug":"static-magistrate-will-handle-the-practical-examination-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140549-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे प्रायोगिक परीक्षा का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे प्रायोगिक परीक्षा का मोर्चा
Wed, 15 Jan 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा 278 स्कूलों में एक फरवरी से दूसरे चरण में होगी। इस बार की प्रायोगिक परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट बोर्ड के निर्देश पर तैनात करने की प्रक्रिया में विभाग जुटा हुआ है।
12 विकास खंडों में एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रैक्टिकल परीक्षाएं इस बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगी। 12 विकासखंड धानी, परतावल, पनियरा, लक्ष्मीपुर, घुघली, मिठौरा, नौतनवा, फरेंदा, निचलौल, सदर, सिसवा और बृजमनगंज में इनकी नियुक्ति होगी।
278 स्कूलों में सीसीटीवी सक्रिय कर दिए गए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपने की तैयारी विभाग कर रहा है। बीईओ के साथ सहायक के रूप में विकासखंड में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य होंगे।