फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB rehearsed from flood protection

एसएसबी ने बाढ़ से बचाव का पूर्वाभ्यास किया

Wed, 20 Jun 2018 12:50 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 20 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
SSB rehearsed from flood protection
एसएसबी ने बाढ़ से बचाव का पूर्वाभ्यास किया - फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी (महराजगंज)। बाढ़ से राहत व बचाव के लिए एसएसबी के जवानों व अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान लोगों को बाढ़ के प्रति सचेत किया गया। बचाव व राहत कार्य से जुडे कर्मियों ने लोगों को यह भी बताया कि बाढ़ आने पर कैसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। विपरीत परिस्थितियों से निपटने के तरीके भी बताए गए।  
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब चार बजे डीएम अमरनाथ उपाध्याय निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा बकुलडिहा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए लोगों को जरूरी जानकारी दी। अधिकारियों को अधूरे कार्यंो को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। बाढ़ चौकी, दवाओं की उपलब्धता, पशुओं के चारे की व्यवस्था समेत अन्य जरूरी बिंदुओं पर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिये।  
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों ने  चंदन नदी तट पर पहुंचकर बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। पूर्वाभ्यास कर एनडीआरएफ एवं एसएबी जवानों ने यह दिखाया कि बाढ़ के समय बचाव राहत कार्य ऐसे ही तेजी के साथ होगा। पानी में डूब रहे व्यक्ति को कैसे बचाया जाता है, इसका अभ्यास करके एसएसबी जवानों ने दिखाया। वहीं सुरक्षित स्थानों पर त्वरित पहुंचाने का भी अभ्यास  किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed