फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ssb jawans planed saplings in schools

एसएसबी ने विद्यालयों में कराया पौधरोपण

Wed, 30 Sep 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ssb jawans planed saplings in schools
एसएसबी ने विद्यालयों में कराया पौधरोपण
विज्ञापन

निचलौल। एसएसबी 22 वीं वाहिनी के झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी जवानों ने बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र के करीब आधा दर्जन विद्यालयों में विभिन्न प्रजाति के पौधों को लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहीं पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड और हाजरा भी वितरण किया। 22वीं वाहिनी के उप कमांडेंट अंजनी कुमार तिवारी ने कहा कि मनुष्य जाति का अस्तित्व ही पर्यावरण से है। पर्यावरण नहीं बचेगा तो मनुष्य भी जीवित नहीं रहेगा। उन्होंने लोगों से प्रकृति की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। वही एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

मनुष्य को पर्व व किसी प्रकार का कार्यक्रम में एक-एक पेड़ लगाना चाहिए। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के रॉयल माउंट स्कूल बहुआर, प्राथमिक विद्यालय गिरहिया बंजारी पट्टी, भीम राव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नटवा टोला सहित अन्य विद्यालयों में पौधरोपण कर पौध को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड और हाजरा का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीओपी इंचार्ज संजय कुमार, नरेंद्र पटेल, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed