फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Srinagar's twenty gate barrage broken, traffic stop

श्रीनगर का बीस फाटक बैराज टूटा,आवागमन ठप

Thu, 16 Nov 2017 12:17 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 16 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Srinagar's twenty gate barrage broken, traffic stop
श्रीनगर का बीस फाटक बैराज टूटा,आवागमन ठप - फोटो : अमर उजाला

कोल्हुई (महराजगंज)। आखिरकार श्रीनगर ताल पर बना बीस फाटक बैराज बुधवार को टूट गया। अंग्रेजों के जमाने बना यह मरम्मत न होने के कारण टूट गया। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ। बीस फाटक टूट जाने से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। आवागमन ठप हो जाने से करीब दर्जन भर गांवों के लोगों को आने -जाने में परेशानी होगी।

विज्ञापन

दो विधानसभा फरेंदा व नौतनवां को जोड़ने वाला श्रीनगर बैराज ब्रिटिश हुकूमत में अंग्रेजों ने व्यापार व पर्यटन के उद्देश्य से 1936 में बना था, जो श्रीनगर पुल के नाम से जाना जाने लगा। चालीस मीटर लंबे इस पुल में 20 फाटक थे। ताल पर सिंचाई के उद्देश्य से चौतरवां, मदरहना, मध्यनगर, मैनहवा व लेहड़ा में पांच माइनर बनाया गया था। इस पुल के बनने के बाद से जहां क्षेत्र का व्यापार गुलजार था, वहीं सैलानियों के लिहाज से भी इस क्षेत्र की चर्चा रहती थी। क्योंकि श्रीनगर ताल में विदेशी पक्षियों पटेरा, साइवेरियन, टिकिया, लालसर, कसार, घोघिला, कामन हिल्स, नीलगिरी, सारस आदि का बसेरा भी लगा रहता था। फरेंदा व नौतनवां विधानसभा के सीमा के रूप में मौजूद श्रीनगर ताल का महज नौतनवां तहसील का रकबा 105.45 हेक्टेयर है। ताल पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसके मरम्मत पर करीब 10 लाख खर्च भी किया गया। 20 मई 2016 से 24 मई तक पुल के पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने आन्दोलन किया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। बुधवार को बैराज का बचा हिस्सा भी गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed