{"_id":"6a1aaea8ae9142b0800c5691","slug":"speeding-car-hits-moped-rider-on-gorakhpur-sonauli-highway-in-maharajganj-went-out-of-the-house-to-buy-diesel-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गई जान: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत, डीजल लेने निकले थे घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गई जान: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत, डीजल लेने निकले थे घर से
Sat, 30 May 2026 03:02 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 30 May 2026 03:02 PM IST
सार
अमेरिका शर्मा निवासी रुद्रपुर शिवनाथ थाना कोल्हुई शनिवार की सुबह अपनी दो पहिया वाहन से नौतनवा क्षेत्र में गैलन लेकर डीजल लेने के लिए आ रहे थे। क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान चौराहे पर पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन. मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नौतनवा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान चौराहे पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार चारपहिया की चपेट में आने से दो पहिया सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका शर्मा निवासी रुद्रपुर शिवनाथ थाना कोल्हुई शनिवार की सुबह अपनी दो पहिया वाहन से नौतनवा क्षेत्र में गैलन लेकर डीजल लेने के लिए आ रहे थे। क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम चंडीथान चौराहे पर पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया।

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा ले आई। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
चौकी प्रभारी संपतिहा जयप्रकाश सिंह का कहना है कि सूचना के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी संपतिहा जयप्रकाश सिंह का कहना है कि सूचना के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।