फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sparrow protection needs all cooperation: Ranger

गौरैया संरक्षण में सबका सहयोग आवश्यक: रेंजर

Tue, 21 Mar 2017 01:06 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 21 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sparrow protection needs all cooperation: Ranger
गौरैया संरक्षण - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। विश्व गौरैया दिवस पर वन विभाग की तरफ से सूरपार बीट के प्राथमिक विद्यालय परसा दयाराम के बच्चों को गौरैया संरक्षण एवं वन्य जीवों के अस्तित्व को बचाने के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


रेंजर फरेंदा विनोद कुमार नायक ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में पक्षियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। पक्षियों की एक प्रजाति गौरैया है, जिसकी संख्या में बहुत तेजी से कमी आयी है। उसको संरक्षण देकर तथा उचित तरीका अपना कर उनकी संख्या संतुलित की जा सकती है। उन्होंने पक्षी संरक्षण का तरीका बताते हुए कहा कि सभी को अपने - अपने घरों की ऊंचाई आस-पास के पेड़ों पर घोसला बनाकर रखना होगा। मिट्टी के पुराने मटके लकड़ी के घोंसले आदि पक्षियों के आशियाना के रूप में रखना होगा। छत पर चावल के दाने एवं मिट्टी के बर्तन में पीने के लिए पानी जरूर रखें। उन्होंने पक्षी के अस्तित्व को बचाने में सबके सहयोग की अपील भी की। इस दौरान ओंकार नाथ वरुण, वन दरोगा, जग प्रसाद यादव, रामधारी, रामपत एवं प्रधानाध्यापक रवि प्रताप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed