{"_id":"6a25da7ab480fadb440e3c3d","slug":"sparks-emanate-from-the-transformer-risk-of-accident-maharajganj-news-c-209-1-sgkp1039-151781-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रांसफाॅर्मर से निकलती है चिंगारी, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रांसफाॅर्मर से निकलती है चिंगारी, हादसे का खतरा
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से निकलती चिंगारी।
धोबहा गांव में खुले स्थान पर रखा है ट्रांसफाॅर्मर
सांथा। क्षेत्र के धोबहा गांव में खुले में लगाए गए ट्रांसफाॅर्मर से अक्सर चिंगारी निकलती रहती है, जिससे हादसे की आंशका बनी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में भय के साथ ही रोष है।
ग्राम पंचायत धोबहा के मोहम्मद सफा के दरवाजे के सामने खुले में ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। इसके तार खुले हैं। ट्रांसफाॅर्मर के सामने से घर के लोग निकलते हैं। हमेशा परिवार वालों व पास-पड़ोस के लोगों को डर बना रहता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए।
विद्युत निगम की लापरवाही से लोगों में रोष है। गांव के अनवर अली, हफीजुर्रहमान, शमशुद्दीन, लालजादे खान, उमरखान आदि का कहना है की चिह्नित जगह पर ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाए। वैसे भी दूसरी जगह प्लेटफाॅर्म बना है, लेकिन अभी तक वहां ट्रांसफाॅर्मर नहीं रखा गया। गांव निवासी जफर खान बताते हैं कि लगभग दो साल पहले इस ट्रांसफाॅर्मर को दूसरी जगह लगाने के लिए जगह चिह्नित करके प्लेटफाॅर्म बनाया गया, लेकिन निगम की लापरवाही का नतीजा है की चिह्नित स्थान पर ट्रांसफाॅर्मर अभी तक नहीं लगाया गया। निगम को कई बार पत्र दिया गया, लेकिन हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
000000000000000
ट्रांसफाॅर्मर के लिए स्थान चिह्नित है, तो इसकी जांच कराकर वहां पर ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जाएगा। इसके चारों तरफ जाली भी लगवाई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके।
-गणेश शंकर मिश्रा, अवर अभियंता विद्युत