फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP MLAs who came to meet jailed Sisamau MLA returned

Maharajganj News: जेल में बंद सीसामऊ के विधायक से मिलने पहुंचे सपा विधायकों को लौटाया

Sun, 25 Feb 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP MLAs who came to meet jailed Sisamau MLA returned
महराजगंज। जिला जेल में बंद सीसामऊ के सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिलने शनिवार को बस्ती से समाजवादी पार्टी के दो विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जेल प्रशासन ने नियम का हवाला देते हुए मुलाकात कराने से मना कर दिया। काफी देर तक दोनों विधायक जेल के बाहर अपने समर्थकों के साथ रुके रहे, लेकिन जेल प्रशासन का सख्त रुख देखकर लौटे गए।
विज्ञापन

बस्ती सदर के विधायक महेंद्र यादव व रुधौली विधायक राजेंद्र शनिवार को जेल गेट पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जेल के बाहर सपा के कार्यकर्ताओं की भीड़ की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ आभा सिंह ने विधायकों समेत कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर लौटा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जेल में बंद विधायक से मिलने नहीं दिया गया। भाजपा सरकार में तानाशाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रुधौली के विधायक राजेंद्र ने बताया कि दो घंटे तक इंतजार कराया गया। बाद में जेल प्रशासन की ओर मुलाकात संभव नहीं होने की बात कही गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने आरोप लगाया कि जानबूझकर सपा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

इस संबंध में जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में तीन मुलाकात हो चुकी है। नियम के अनुसार इससे अधिक मुलाकात नहीं हो सकती। जेल मैनुअल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed