फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP made surprise inspection of Thoothibari Kotwali police station and gave necessary instructions

Maharajganj News: एसपी ने ठूठीबारी कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

Fri, 23 Jan 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
SP made surprise inspection of Thoothibari Kotwali police station and gave necessary instructions
कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का दिया निर्देश
विज्ञापन




ठूठीबारी। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृहस्पतिवार की शाम अचानक ठूठीबारी पहुंचकर कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से अपराध व उन पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रख-रखाव देखा। इसके अलावा थाना परिसर स्थित बैरक आदि का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सबसे पहले कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा। इस दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, बैरक, थाना की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। जबकि अपराध रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित अपराधों के विषय में पूछताछ की। अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कार्य पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी और चौकस रहने को लेकर थाना प्रभारी नवनीत नागर को निर्देशित किया। उन्होंने सभी रजिस्टर, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव आदि के निर्देश दिए। थाना पर आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण करने, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था कायम रखने, क्षेत्र में शांति बनाए रखने के साथ ही लंबित मामलों को अविलंब निष्पादन करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed