फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sp cycle yatra goes to villeges

गांवों की आेर चल रही सपा की साइकिल

Wed, 04 May 2016 02:01 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
sp cycle yatra goes to villeges
सपा की साइकिली यात्रा
परतावल में पनियरा विधानसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी सुमन ओझा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्ग के लोग खुश हैं। जो भी विकास कार्य किसी कारणवश रुके हैं वह जल्द पूरे होंगे। पनियरा में विकास के नाम पर वर्तमान जनप्रतिनिधि ने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उन्हें मौका दिया जाए तो वह क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगी। साइकिल रैली चौपरिया, परतावला बाजार, धरमौली, कोटवा, पिपरिया, छपिया आदि जगहों पर पहुंची।

 इस दौरान सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव विशाल ओझा, श्याम सुंदर वर्मा, लल्ला यादव, सैफ खान, कन्हैया मोदनवाल, हरिशंकर वर्मा, जाबिर, इजहार, रामकरन यादव, दिनेश यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।  फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार  विधायक  विनोद तिवारी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। 
विज्ञापन


साइकिल रैली ने फरेंदा के   रुनुआ, झुनुआ, परसिया बुजुर्ग, करहिया,महदेवा दूबे, रामनगर, भैसहिया,मुजहना,बरातगाढ़ा, झावांकोट,केवटलिया सहित कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान मदनगोपाल यादव, विनोद चौधरी, गौरी शंकर मालवीय, धीरज, रविंद्र मिश्रा, दिलीप तिवारी, जगदीश यादव, विंध्याचल वरुण, किशोर, राजू आदि लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed