फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sp cycle railly

साइकिल रैली से गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Fri, 06 May 2016 12:45 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
sp cycle railly
सपा ने साइकिल रैली‌ निकाली। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को भी सपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग जगहों से रैली निकाली। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार आवास विकास परषिद के उपाध्यक्ष सुशील टिबड़ेवाल के नेतृत्व में  साइकिल रैली निकाली गयी। घोडहवां से निकली साईकिल रैली तहसील चौक होते नगर भ्रमण कर विभिन्न गावों  में गई।

इस दौरान सपाईयों ने सपा सरकार के उपलब्धियों व योजनाओं का जमकर बखान किया। पार्टी के नीतियों को बताते हुए सपा को सर्व समाज की पार्टी  बताया। कहा कि सपा गांव,  गरीब, किसानों मजदूरों के हित में तमाम योजनाएं चला कर सबके उत्थान का  प्रयास किया है।  इस दौरान  रवि यादव, मानसिंह यादव, अरविन्द गुप्ता,  विकास कुशवाहा, मुलायम यादव, अरूण शाही, सुनील, जितेन्द्र, दीनानाथ पासवान, शाहिद  अली, नरसिंह,  देवेन्द्र भारती आदि मौजूद रहे।पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार  सपा प्रत्याशी सुमन ओझा के नेतृत्व में  बृहस्पतिवार को साईकिल रैली निकाली गयी । जो खुटहां ,हंसखोरी महुअवां ,  खैंचा ,इलाहाबादी , बैजूडेहरा , बड़वार , पनियरा , बभनौली चौराहा तक गया।
विज्ञापन


इस  अवसर  पर विशाल ओझा , श्यामसुन्दर चौरसिया , ओमप्रकाश निषाद , शैफ खां ,  रामनरेश निराला ,भोला जायसवाल ,सहित तमाम लोग साईकिल रैली में शामिल  रहे।कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार  समाजवादी पार्टी की चलो गाँव की और कार्यक्रम के  तहत कस्बा में साइकिल रैली निकाली गयी । जिसमें क्षेत्रीय विधायक विनोद तिवारी ने प्रदेश सरकार के इन चार वर्षों में किए गए जन कल्याणकारी  को बिंदुवार जन जन तक पहुंचाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल रैली कस्बे से निकल कर क्षेत्र  के परसौना पिपरा कोल्हुई चंन्दनपुर परासखाड़ गुलरिहा कला खरहरवा सहित  कई गांवों का  भ्रमण किया।

वहीं सपा के चार वर्षो के कार्यों को बिंदुवार बताया।  कहा कि सिर्फ सपा ही प्रदेश मे खुशहाली ला सकती है। सपा के  चार वर्षो के सफलता से विरोधी बौखलाए हुए है। जनता 2017 के चुनाव मे साईकिल  को एक बार पुन: मौका देगी। इस मौके पर  सुनील राय, बाबर अब्बासी, गुदईराम  ,जमाल, सिंहबली, मो इसराईल, बबलू समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


साइकिल यात्रा निकाली ः महराजगंज।  सपा की साइकिल रैली के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भी कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा कर गांव गांव में सपा के संदेश पहुंचाया। और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। 

सदर विधान सभा क्षेत्र की साइकिल रैली में सदर विधायक सुदामा प्रसाद ने लोगों से कहा कि मुलायम सिंह के निर्देश पर निकाली जाने वाली इस रैली प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी दी जा रही है। महासचिव आफाक अहमद ने कहा कि आज के युवा सीएम ने घोषणा के मुताबिक विकास कार्यों में कम समय दिया है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भाई रामलाल यादव, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, जिला उपाध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी रामेश्वर चौधरी, आदि लोगों ने भी संबोधित किया।


साइकिल रैली को सपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद यादव ने हरी झंडा दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में प्रमुख घुघली संजय प्रसाद, ब्र्रजेश यादव, भोरिक यादव, उनफत अहमद, कन्हैया मोदनवाल सहित अधिक लोग मौजूद रहे। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार अलग अलग जगहों पर निकली साइकिल रैली में सपा के विंद्रेश कन्नौजिया, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव पप्पू यादव ने रैली निकाली कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed