फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sonauli border agent union strike on Saturday

बॉर्डर पर शनिवार से एजेंट संघ की हड़ताल

Wed, 16 Dec 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Wed, 16 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
सोनौली।
विज्ञापन
बॉर्डर से मालवाहक ट्रकों के नेपाल प्रवेश को लेकर स्थिति काफी बिकट हो गई है। दो तीन महीने से खड़े वाहनों के व्यापारियों ने नौतनवा विधायक से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हड़ताल का सहारा लिया जाएगा।

भारतीय ट्रांसपोर्ट एवं नेपाल एजेंट संघ का कहना है की भारत से नेपाल आने वाले मालवाहक ट्रकों की संख्या अन्य सीमा की अपेक्षा बहुत ही कम है। दिन भर इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। विधायक ने कहा की वे लखनऊ जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर स्थिति के बारे में उन्हें अवगत कराएंगे। तीन दिन का समय दें।

स्थिति सही नहीं हुई तो मैं खुद इस व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतर जाऊंगा। संघ का कहना है की हमारे समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है। आज से संघ हड़ताल पर जा रहा था। लेकिन विधायक के आश्वासन पर माना गया है। क्षेत्राधिकारी नौतनवा पंकज कुमार सिंह, कस्टम अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव , प्रभारी कोतवाल ओंकार नाथ , संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद धिमिरे , रतन गुप्ता , डाक्टर शांत कुमार शर्मा , विष्णु शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed