{"_id":"6381cecaff0d955e907bcd7f","slug":"son-pulled-his-mother-hair-and-threw-her-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटे ने अपनी मां के बाल खींचकर सड़क पर पटका, बेरहमी से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटे ने अपनी मां के बाल खींचकर सड़क पर पटका, बेरहमी से की पिटाई
Sat, 26 Nov 2022 02:27 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Nov 2022 02:27 PM IST
सार
क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज सिंह ने बताया कि घटना 23 नवंबर की है। पीड़िता कमला देवी की तहरीर पर उसके पुत्र रितेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मारपीट का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
पिटाई का वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में बेटे ने अपनी मां के बाल खींचकर उसे घसीटते हुए सड़क पर गिराकर मारपीटा। बेटे की करततू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां के साथ निर्दयता से पेश आने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कस्बे की रहने वाली कमला देवी ने अपना खेत बटाई पर दी हैं। फसल तैयार होने पर बटाईदार उसके हिस्से का पैसे देने घर आया, लेकिन वह मौजूद नहीं मिली। बटाईदार ने रकम बेटे को दे दिया।
पीड़ित मां का आरोप है कि जब उसे जानकारी हुई कि खेत का बटाईदार पैसा उनके बेटे को मिला है तो वह मांगने लगी। यह सुनकर बेटा आक्रोशित हो गया और मारपीट करने लगा। मारपीट का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बेटा अपनी मां के बाल खींचकर घर से बाहर लाता है फिर उसे पीटने लगता है। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते हैं, लेकिन आरोपी उनके साथ भी मारपीट करता दिख रहा है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज सिंह ने बताया कि घटना 23 नवंबर की है। पीड़िता कमला देवी की तहरीर पर उसके पुत्र रितेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मारपीट का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।