फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Son-in-law beats father with stick while trying to save daughter, seriously injures his leg

Maharajganj News: बेटी को बचाने गए पिता को दामाद ने डंडे से पीटा, पैर में गंभीर चोट

Mon, 10 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law beats father with stick while trying to save daughter, seriously injures his leg
जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला आरोपी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र में एक दामाद ने ससुराल में तांडव मचा दिया। किसी बात को लेकर आरोपी पत्नी को पीटने लगा। उसे बचाने आए पिता को भी उसने डंडे से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घुघली पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी निवासी श्रीकांत सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 1 अगस्त को कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र स्थित रामकोला उर्दहना नंबर एक निवासी उनका दामाद दीपक पटेल उनके घर आया। उसने आते ही गाली-गलौज शुरू करके उनकी पुत्री श्वेता सिंह के साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

श्रीकांत सिंह के अनुसार जब वह अपनी बेटी को बचाने के लिए आगे बढ़े तो दीपक ने उन्हें भी डंडे से बेरहमी से पीटा। हमले में उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने ससुर और पत्नी दोनों को जान से मार देने की धमकी भी दी। इस बाबत एसओ सूरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दीपक पटेल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed