फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Son dies in road accident, mother serious

सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां गंभीर

Sun, 23 Oct 2022 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Son dies in road accident, mother serious
सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन

मोहनापुर-पैसिया ललाइन बाईपास पर शनिवार देर शाम हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर शनिवार देर शाम बाइक व पिकअप में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सोनौली थाना क्षेत्र के मंगरियां बाजार निवासी संदीप अपनी मां को लेकर फरेंदा की तरफ से घर आ रहा था। जैसे ही मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही पिकअप से टक्कर हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप(30 ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मां रीना गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रीना को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, चिकित्सको ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक घटना स्थल पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी सतेन्द्र राय ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed