{"_id":"67f578fe98a1e3e36a0d150c","slug":"someone-becomes-a-victim-of-fraud-in-the-name-of-going-abroad-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146475-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैनामा तो कोई विदेश जाने के नाम पर जालसाजी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैनामा तो कोई विदेश जाने के नाम पर जालसाजी का शिकार
Wed, 09 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जालसाजी की घटना अक्सर सामने आ रही है। भिटौली थाना क्षेत्र में जमीन बैनामा में झोलकर रकम हजम कर लिया तो चौक थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा दे दिया।
इसके अलावा रकम लेकर जानमाल की धमकी देने लगा। दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जालसाजी के शिकार हुए लोगों ने अपनी पीड़ा बयां की। भिटौली कस्बे के रहने वाले ब्रजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जनवरी में घर पर मुराली संतोष पांडेय निवासी ग्राम सेमरा राजा आए थे।
इनके साथ श्रीकृष्ण चौधरी ग्राम सेमरा राजा भी रहे। उस वक्त श्रीकृष्ण चौधरी का खेत बेचने के संबंध में बातचीत हुई। 21 जनवरी 2025 को एडवांस के ताैर पर 24,430 रुपये मुराली एवं संतोष पांडेय के सामने नकद दिया गया।
विज्ञापन
20 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखकर तीनों लोगों का हस्ताक्षर करवाया गया था। 26 जनवरी 2025 को चेक से दो लाख रुपये और 28 जनवरी को आरटीजीएस से तीन लाख रुपये श्रीकृष्ण चौधरी को खाते में दिया गया था। कुल मिलाकर पांच लाख चौबीस हजार चार सौ तीस रुपये श्रीकृष्ण ने ले लिए। श्रीकृष्ण व उसके ससुर मिठाई दोनों ने मिलकर खेत श्रीकृष्ण के दोनों बेटे एवं एक बेटी के नाम से हिब्बा बैनामा 31 जनवरी 2025 को कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर श्रीकृष्ण पर दबाव डाला तो उसने 2,90,000 रुपये वापस कर दिए। पांच मार्च को शाम करीब पांच बजे श्रीकृष्ण से शेष रुपये मांगने गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे प्रकरण में जान बूझकर फंसाने की कोशिश की गई। श्रीकृष्ण चौधरी अपने सुसराल अगया टोला अकटहिया में रहता है। भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के अनुसार, श्रीकृष्ण चौधरी, मुराली, संतोष पांडेय ग्राम सेमरा राजा, मिठाई निवासी अगया टोला (अकटहिया) के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।