फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Social welfare officers should conduct regular health checkups of the elderly

Maharajganj News: समाज कल्याण अधिकारी बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य जांच करें

Thu, 13 Feb 2025 09:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Feb 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Social welfare officers should conduct regular health checkups of the elderly
महराजगंज/फरेंदा। सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनकनंदिनी ने बृहस्पतिवार को जिले का भ्रमण कर महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने फरेंदा अतिथि गृह में जनसुनवाई करते हुए महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 18 मामले आए, जिनमें अधिकांश विधवा व वृद्धावस्था पेंशन और आवास से संबंधित थे। उसके उपरांत उन्होंने आधारशिला वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम में उन्होंने रसोईघर, शौचालय आदि का निरीक्षण किया और बुजुर्गों से संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को बुजुर्गों के नियमित स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र नाथनगर और कस्तूरबा गांधी विद्यालय खजुरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद भी किया। महिला चिकित्सालय में प्रसव कक्ष, ओटी, ओपीडी आदि को देखा नव प्रसूताओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बंदीगृह को देखा और महिला बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। उनके द्वारा जेल की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को मिष्ठान्न आदि का वितरण भी किया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत प्रकाश, एसडीएम सदर रमेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, जेल अधीक्षक आशीष रंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed