फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Social service is true human service: Principal

समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा : प्राचार्य

Tue, 12 Mar 2024 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Social service is true human service: Principal
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सिधवारी में 12 मार्च से 18 मार्च तक चलने वाले विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम पांडेय व मुख्य अतिथि प्रो. किरन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राम पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा देने में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। एक साथ मिलकर भोजन करने, मिलजुलकर कार्य करने से छुआछूत एवं भेदभाव समाप्त होता हैं। समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा तथा देश सेवा हैं। निस्वार्थ भाव से सेवा करने से हमारे अंदर अच्छे संस्कार हमें मिलते है। इन्ही संस्कारों से व्यक्ति की पहचान बनती हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएसएस कष्ट और त्याग का मार्ग है।
विज्ञापन

स्वयंसेवक समूह में मिलजुलकर कार्य करने से सहयोग, परोपकार एवं भाई-चारे की भावना विकसित होती है। डॉ. प्रीती यादव ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना अनुशासित रहने की कला सिखाती है, अनुशासन, समय निष्ठता, समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास होता है। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बाल गोविंद मौर्य व विशाल कुमार गौड़ में किया। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सरस्वती वंदना तमन्ना एवं अनुराधा, स्वागत गीत अनुष्का, अनुश्री, लक्ष्य गीत मधुबन, अभिनव तथा संकल्प गीत रतन, अभिषेक, मुकेश एवं नंदन ने प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार, डॉ. चन्द्र प्रकाश, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, फैजान अशरफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed