फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   social media per afwah

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई

Fri, 27 Mar 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
social media per afwah
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन दिनों कोरोना को लेकर लोग तरह तरह का पोस्ट कर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वही पुलिस विभाग की ओर से ऐसे अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया सेल ने ऐसी पोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। वहीं कोरोना की अफवाह फैलाई जा रही है तो कहीं लोग मजाक के साथ ऑडियो, वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिससे लोग भयभीत हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कोई अफवाह न फैलाए, इसके लिए पुलिस विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सोशल मीडिया सेल को निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

रोहित सिह सजवान ने बताया कि कोई भी अफवाह न फैलाएं। अनावश्यक संदेश वायरल न करें। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया सेल के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं में हो सकती है कार्रवाई
आईपीसी की धारा 188- सरकारी नियमों का उल्लंघन करना। सजा और जुर्माना
आईपीसी की धारा 269-उपेक्षा पूर्ण कार्य करना, जिससे कि कोई बीमार हो जाए। छह माह की सजा एवं जुर्माना।
आईपीसी की धारा 270- जानबूझकर ऐसे कृत्य करना, जिससे दूसरे को नुकसान पहुंचे दो साल तक की सजा और जुर्माना।
आईपीसी की धारा 153 मतभेद फैलाना एक साल तक की कैद और जुर्माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed