फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Social media has also become Rammay

Maharajganj News: सोशल मीडिया भी हो गया राममय

Mon, 22 Jan 2024 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jan 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Social media has also become Rammay
महराजगंज। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया भी राममय हो गया। सोशल मीडिया पर चल रहे भगवान श्रीराम के गीत व पोस्टर इसे बयां कर रहे हैं। फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि जितने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म है सब भगवान राम के गीतों से गूंज रहे हैं। युवा पीढ़ी तो बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा ले रही है। सभी किसी न किसी माध्यम से सोशल मीडिया पर राम की अलग-अलग कहानियों और उनके विचारों को पोस्ट कर रहे हैं। 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, 'मुझको राम नाम रस चाहिए' ऐसे अनेकों गीत सोशल मीडिया पर सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारों तरफ उल्लास देखने को मिला। गांव से लेकर शहर तक जहां कीर्तन भजन व शोभायात्रा निकालकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया तो वहीं सोशल मीडिया पर भी सिर्फ राम नाम ही छाया रहा। लोगों ने अपने अपने घरों को सजाकर दीपावली की तरह उत्सव मनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोशल मीडिया पुरी तरह से राममय हो गया है। आईटी विशेषज्ञ अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि माहौल ऐसा बना रहा है कि जैसे प्रभु श्रीराम 14 वर्ष का वनवास समाप्त कर अयोध्या नगरी लौटे हैं।
विज्ञापन

आईटीएम के इंजीनियरिंग विभाग के प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह कहते हैं कि सोशल मीडिया से लेकर शहर में लगे रामलला के होर्डिंग्स और पोस्टरों से दीवारें भी राममय हो गईं। व्हाट्सएप, फेसबुक इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साइट पर राम भक्त तरह तरह-तरह के पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भक्ती की बयार बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed