फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   smuggling of LPG from the pan masala

रसोई गैस से लेकर पान मसाले तक की तस्करी

Wed, 02 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Wed, 02 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिगड़े हालात की वजह से नेपाल में मालवाहक वाहनों की आमद घटी है। इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। सीमा पार तस्करी का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है। ऊंची कीमतों पर जरूरी सामानों को सीमा पार पहुंचाने की होड़ से सोनौली व आसपास के क्षेत्रों में महंगाई आसमान पर है।
विज्ञापन


दोनों देशों के मुनाफाखोर आवश्यक वस्तुओं को सीमा पार पहुंचाने में जुटे हैं। रसोई गैस से लेकर पान मसाले तक की तस्करी हो रही है। नेपाल से सटे यूपी के बाजारों में ऊंची कीमतों के बावजूद खरीद-बिक्री तेज है। ज्यादा असर सोनौली, ठूठीबारी, बरगदवा, भगवानपुर में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


 ठूठीबारी के व्यापारी विनोद कश्यप के मुताबिक आंदोलन से पहले 24 घंटे में औसतन 500 गाड़ियां नेपाल पहुंचती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। भारतीय मालवाहक गाड़ियों को निशाना बनाए जाने के बाद से काफी कम संख्या में ट्रक नेपाल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के प्रभ्ाारी कमांडेंट मिथ्ाुल कुमार ने बताया कि तस्करों के खिलाफ अभियान को लेकर एसएसबी ने सख्ती बढ़ा दी है। निगरानी व छापों की वजह से डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के तस्करी की कोशिशें विफल हुई हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed